एनएसजी कमांडो के घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। खेसरहा पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की मोबाइल के साथ दो शातिर चोरों को कड़जहर पेट्रोलपंप के पास से पकड़ा है। उनके पास से चोरी की 15 मोबाइल फोन और एक चाकू भी बरामद किया गया है। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
एसओ खेसरहा विजय कुमार दुबे ने बताया कि शनिवार को स्वाट व थाने की पुलिस क्षेत्र के बेलौहा बाजार के पास मौजूद थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिला कि मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोर क्षेत्र के कड़जहर पेट्रोलपंप के पास मौजूद हैं और कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 15 मोबाइल फोन व एक चाकू बरामद किया गया, जो चोरी का था। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान गुड्डू लोधी, गुड्डू यादव निवासी बौड़िहार थाना खेसरहा के रूप में की गई। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में स्वाट टीम के मनोज सिंह, एसआई रामकुमार यादव, सिपाही पवन तिवारी, रामेश्वर और सुरेंद्र यादव आदि शामिल थे।