बढ़नी। एसएसबी की 50वीं वाहिनी के जवानों ने मंगलवार सुबह सीमा से सटे बोहली गांव के पास नेपाल से पिकअप पर लादकर भारत में लाई जा रही 44 बोरी काली मिर्च बरामद कर तस्कर घनश्याम निवासी बढ़नी को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद कालीमिर्च और तस्कर को कस्टम के सुपुर्द कद दिया गया।
कमांडेंट रतन कुमार श्रीवास्तव के निर्देश बॉर्डर पर मुखबिर की सूचना के आधार पर महादेव बुजुर्ग बीओपी के एसएसबी जवानों ने बोहली गांव के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद पिलर संख्या 563 के पास से नेपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में 44 बोरियों में करीब 2200 किलो काली मिर्च लदी मिली। इसकी कीमत करीब तीस लाख आंकी गई है। टीम में महादेव बुजुर्ग बीओपी प्रभारी वरुण कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार, खेमराज, विकास, शनीलाल, अनिल, मनोज आदि शामिल रहे।