फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गेहूं काटने के दौरान युवक की मौत

Tue, 16 Apr 2019 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
डुमरियागंज। खेत में गेहूं काटने गए एक युवक की मौत मंगलवार सुबह हो गई। अचानक बेहोश होकर खेत में गिरने के बाद परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपनी ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। त्रिलोकपुर क्षेत्र के असनहरा गांव निवासी रंगीलाल के बेटे नरेश (45) की शादी भवानीगंज क्षेत्र के खानतारा गांव के पोखरभिटवा डीह में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से वह ससुराल में ही पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार सुबह वह घर से नाश्ता कर खेत में गेहूं काटने गया था। उसके साथ परिवार के लोग भी थे। गेहूं काटने के दौरान अचानक नरेश खेत में बेहोश होकर गिर पड़ा। इस पर आसपास के लोग उसे बेंवा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। भवानीगंज थानाध्यक्ष दीपक दूबे ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। न ही इससे संबंधित किसी प्रकार की तहरीर मिली है।
विज्ञापन


गेहूं काटने के लिए सगे भाइयों में मारपीट
चिल्हिया। क्षेत्र के परसिया गांव में सोमवार देर रात सगे भाइयों में गेहूं काटने के लिए मारपीट हो गई। मारपीट में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
क्षेत्र के परसिया गांव निवासी देव नारायण (50) व भाई श्याम नारायण के बीच गेहूं की फसल काटने का मामला मंगलवार को थाने पहुंचा था। देवनरायण ने भाई श्याम नारायण पर आरोप लगाया कि वह हिस्से से अधिक फसल कटवा रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने गेहूं काटने पर रोक लगा दी थी। मामले में शांतिभंग की आशंका में दोनों भाइयों का चालान भी हुआ था। लेकिन सोमवार को दोनों जमानत के बाद घर आए तो देवनारायण ने देखा कि श्याम नारायण के पुत्र ने खेत से गेहूं कटवा लिया था। आरोप है कि जब देवनारायण भाई के घर गेहूं कटवाने की बात जानने के लिए पहुंचा तो भाई श्याम नारायण सहित उसके परिवार के लोगों ने उसे मारापीटा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायल देव नारायण को पुलिस ने रात में ही जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ रामेश्वर यादव ने बताया मारपीट हुई है। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें