फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत

Tue, 11 Dec 2018 11:01 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
death
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के रामभारी गांव में मंगलवार को आग से झुलसने से विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने बेटी को जलाकर मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही है।
विज्ञापन


बांसी कोतवाली क्षेत्र के नकटी गांव निवासी जमीरूल्लाह की पुत्री शाहजहां (25) का निकाह ढाई माह पूर्व पथरा थाना क्षेत्र के रामभारी गांव निवासी मतीउल्लाह के साथ हुआ था। मंगलवार सुबह शोच मचा कि शाहजहां आग से झुलस गई है। परिजन उसे तिलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ले जाते समय विवाहिता ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मृतका की मां शमशुननिशा व मायके वाले घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने बताया कि सूचना मिली है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें