भनवापुर/ बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा में मंगलवार को गणेश प्रतिमा पर हुए पथराव के मामले में बुधवार को कमेटी अध्यक्ष राकेश व अन्य के तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने दस युवकों के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
मंगलवार देर शाम क्षेत्र के गेरुईया गांव के लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए बिजौरा स्थिति राप्ती नदी के तट पर जा रहे थे। जैसे ही प्रतिमा बिजौरा पुलिस चौकी के पास पहुंची कि कुछ अराजक तत्वों ने मूर्ति पर पथराव कर दिया। पथराव की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंची। इसके बाद विसर्जन करने जा रहे लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके की नजाकत को देखते हुए घटना में शामिल 10 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद मूर्ति विसर्जन हुआ। एसओ हरि नरायन दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें निसार, सहबान, नौशाद, मासूम, सिराजू, पप्पू, इकबाल, अफसर, सलीम व इरशाद के खिलाफ बलवा सहित विभिन्न धारा में केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया।