बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 10 के मदारीपुर में निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म पर काम रहे एक 22 वर्षीय मजदूर की बगल के गड्ढे में डूबकर उसकी मौत हो गई। युवक बस्ती जिले का निवासी बताया जा रहा है।
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला शनि (22) अपने जीजा दिलीप के साथ जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में स्थित एक पोल्ट्रीफार्म पर मजदूरी करने आया था। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर में वह निर्माणधीन पोल्ट्रीफार्म के बगल में स्थिति गढ्ढे़ में किसी कार्य से गया था। कुछ देर बाद डूबने लगा। उसके शोर मचाने पर मजदूरों ने उसे पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएचसी बर्डपुर ले गए। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई। एसओ मोहाना आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही घटना स्थल पर गया तो पता चला की पीएचसी ले गए वहां गया तो जिला अस्पताल जाने की सूचना मिली। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।