फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक मुंबई में मिला, अपहरण की आशंका

Sun, 08 Jul 2018 11:40 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन
इटवा। चार जुलाई को इटवा से लापता हुआ व्यापारी का 10 वर्षीय पुत्र रविवार को मुंबई में मिला। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी है। परिजनों ने बालक के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बे के बढ़नी रोड पर स्थित गल्ला व्यापारी संजय (10) पुत्र साधू चार जुलाई की सुबह संदिग्ध हाल में लापता हो गया था। पहले परिजन मोबाइल न ले जाने व घर पर पहनने वाले कपड़े में बालक को कस्बे में ही कही घूमने की आशंका व्यक्त की। मगर देर शाम तक घर नहीं आने पर किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के लोगों ने दूरदराज रह रहे रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन किसी से कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार को घर के सदस्य बैठे बच्चे के बारे में बात कर रहे थे कि फोन आ गया। फोन करने वाले ने मुंबई पुलिस बताते हुए बच्चे के मिलने की सूचना दी। इस सूचना पर परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। मगर जब बच्चे के बेहोश होने की जानकारी मिली तो यह खुशी मायूसी में बदल गई।

बड़े भाई अजय मौर्या ने बताया कि मेरा भाई अंधेरी मुंबई में स्थित रेलवे स्टेशन के बाहर बेहोशी की हालत में पाया गया। टैक्सी चालक ने मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की तलाशी ली तो मेरे भाई के जेब से लखनऊ स्थित विद्यालय का परिचय पत्र व आठ हजार रुपये मिले। यह सूचना मुंबई पुलिस ने परिचय पत्र पर उपलब्ध मोबाइल पर परिजनों से संपर्क करके बताई। थानाध्यक्ष इटवा गोपाल स्वरूप बाजपेयी का कहना है कि बच्चे से पूछताछ के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। कि बच्चा स्वयं भाग कर गया अथवा कोई ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें