फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप-10 भू माफिया पर दर्ज होगा केस

Fri, 09 Feb 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।भू-माफिया पर कार्रवाई को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। गोरखपुर जोन के नए एडीजी ने जिले के टॉप-10 भू-माफिया को चिह्नित कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए प्रभावी करने का निर्देश दिया है। 12 फरवरी तक इसी सूचना शासन को भेजने की हिदायत दी गई है। विवेचना के बाद संबंधितों के गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई को भाजपा ने संकल्प पत्र में शामिल किया था। लिहाजा सत्ता में आने के बाद से एंटी भू-माफिया स्क्वॉड गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। शुरू में तेजी के बाद उन पर कार्रवाई की प्रक्रिया सुस्त पड़ गई थी। शासन की इस प्राथमिकता पर नए एडीजी दावा शेरपा ने प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है। दो दिन पूर्व हुई बैठक में एडीजी ने पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों का हवाला देते हुए तत्काल कार्रवाई को कहा है।

निर्देश में कहा है कि पांच एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि पर अनधिकृत रूप से कब्जा जमाए लोगों को भू-माफिया के रूप में चिह्नित करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराएं। 12 फरवरी तक कार्रवाई कर रिपोर्ट शासन को भेजकर अवगत कराया जाए। इस संबंध में एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह ने बताया कि शासन से आए निर्देश के अनुपालन में कार्रवाई की जाएगी। एंटी माफिया सेल काम कर रहा है।
विज्ञापन



जिले के भू-माफियाओं में सफेदपोशों का नाम
शासन के निर्देश पर राजस्व विभाग की ओर से पूर्व में चयनित टॉप-10 भू-माफिया में सफेदपोशों के नाम शामिल हैं। पूर्ववर्ती सरकारों में यह लोग बेहद प्रभावी रहे। इनकी सूची सार्वजनिक होने के बाद काफी हो-हल्ला भी मचा था। नतीजा बाद में कार्रवाई सुस्त पड़ गई थी। अब फिर से निर्देशों के बाद खलबली मचनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें