फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी में चोरी के आरोपी पिता-पुत्र को जेल

Tue, 27 Nov 2018 11:16 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
बांसी। स्वाट व बांसी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने डिड़ई बाइक एजेंसी में हुई चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को क्षेत्र के लौहरौली गांव से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने नकदी, मोबाइल व इन्वर्टर बरामद किया। दोनों पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि इन्हीं के द्वारा एजेंसी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को बांसी कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ नईम खान मंसूरी ने बताया कि 16 नवंबर की रात क्षेत्र के डिड़ई में चल रहे एक बाइक एजेंसी के मालिक रोज की तरह सात बजे रोज की भांति एजेंसी मालिक राम गोविंद चौरसिया दुकान बंद करके घर चले गए थे। देर रात रात चोर पहले टिन शेड पर चढ़े फिर छत की निर्माणधीन सीढ़ी से चोर एजेंसी में घुसकर चोरी की थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी दीपक दूबे, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कोरी व डिड़ई चौकी प्रभारी भानू प्रताप सिंह हमराहियों के साथ डिड़ई चौकी अंतर्गत स्थित गांव लौहरौली में पहुंच गए। इसके बाद दो संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए संदिग्धों की पहचान बस्ती जिले के थाना नगर के ग्राम कैथवलिया निवासी दोनों पिता पुत्र चोर मयाराम पुत्र रंगीलाल व रंगीलाल पुत्र राम दुलारे को के रूप में की गई। इनके पास से तलाशी के दौरान चोरी का एक लाख चौतीस हजार रुपये नकदी। एक इन्वर्टर, एक बैट्री, एक मोबाइल बरामद कर लिया। इन्होंने एजेंसी में चोरी की वारदात को स्वीकार किया है। पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें