बढ़नी। एसएसबी व कस्टम की संयुक्त टीम ने मालगोदाम तिराहे पर मटर और मटर की दाल लदी एक डीसीएम पकड़ी। दाल नेपाल से भारत लाई गई थी। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
सहायक सेनानायक गौरव सिंह को माल गोदाम तिराहे के पास एक डीसीएम में विदेशी मटर व मटर की दाल लोड करने की सूचना मिली। इस पर एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवान कस्टम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे डीसीएम को कब्जे में ले लिया। डीसीएम में 24 क्विंटल मटर व 10 क्विंटल मटर की दाल लदी थी। कागजी कार्रवाई के बाद मटर और दाल लदी डीसीएम व आरोपी को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। डीसीएम के साथ पकड़े गए हरिओम अग्रवाल बढ़नी व मंगल घरुआर के रहने वाले हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उप सेनानायक गौरव कुमार सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार, दिनेश यादव, धर्मेंद्र मालिक, रामजीलाल गुर्जर, श्याम लाल व कस्टम अधीक्षक राम अचल, रामजियावन व आरएस मौर्या आदि शामिल रहे।