फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के दबाव में घर से भागा छात्र लुधियाना में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-72
विज्ञापन

घर से भागा छात्र लुधियाना में मिला

- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महथा गांव से सात जुलाई को भागा था छात्र
- बाजार के बाग में खेलने को बताकर घर से निकला था नौवीं का छात्र रवि
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के महथा गांव से सात जुलाई को लापता छात्र रवि कुमार जायसवाल (15) पुत्र रजनीश कुमार जायसवाल का आठ दिन बाद पंजाब के लुधियाना में मिलने की खबर है। परिजन उसे वापस घर ला रहे हैं। पढ़ाई के दबाव में घर से भागा छात्र रवि कुमार लुधियाना में एक हलवाई की दुकान पर काम मांग रहा था। दुकानदार ने छात्र रवि से पूरा पता व मोबाइल नंबर लेकर काम पर रख लिया। 15 जुलाई की रात में दुकानदार ने काम पर आए लड़के के घर पर फोन से रवि के बारे में पूछताछ की। तब जाकर लापता रवि की सूचना घरवालों को मिली।
विज्ञापन

पिता रजनीश कुमार जायसवाल पंजाब के अमृतसर में अपने रिश्तेदारों के पास फोन से लुधियाना में शंकर हलवाई के दुकान पर अपने लड़के रवि के होने की सूचना दी। दूसरे दिन रिश्तेदारों ने लुधियाना के चौड़ेकर में स्थित शंकर हलवाई की दुकान पर पहुंचकर रवि को अपने साथ ले गए। बतातें चले कि महथा गांव का रहने वाला कक्षा नौवीं का छात्र सात जुलाई को घरवालों से गांव के बाजार के बाग में खेलने को कहकर निकला था। शाम तक वापस न आने पर परिजन किसी अनहोनी की आशंका में छात्र रवि की खोजबीन में जुटे थे। मामले में केस दर्ज कर जांच चल रही थी। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि लापता छात्र रवि का पता चल गया है। परिजन रिश्तेदारों के माध्यम से बालक रवि को घर ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें