फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘15 लाख दो तभी कराऊंगा तुम्हारी बेटी को विदा’

Sun, 25 Feb 2018 11:54 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
महिला थाने में रविवार को नई किरण सुनवाई में दामाद की शिकायत करते वृद्ध दंपती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ‘पहले 15 लाख रुपये दो फिर तुम्हारी बेटी को विदा कराऊंगा।’ यह मांग एक दामाद अपने बुजुर्ग सास-ससुर से कर रहा है। इस मांग की वजह से बुजुर्ग की बेटी पिछले एक साल से मायके में रहने को मजबूर है। बेटी की परेशानी से लाचार बुर्जर्ग माता-पिता रविवार को महिला थाने में आयोजित नई किरण सुनवाई में पहुंचे और अपनी व्यथा सुनाई। सुनवाई में कुल आठ मामले पेश हुए, जिनमें से दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


सुनवाई में पहुंचे ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बाबा मदहवा गांव के वृद्ध दंपती ने पुलिस से अपने दामाद की शिकायत की और बेटी को ससुराल भिजवाने की गुहार लगाई। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी इसराफिया का निकाह चार वर्ष पूर्व बांसी कोतवाली क्षेत्र के नरकटहा में किया था। बेटी मुश्किल से साल भर ससुराल में रही। इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। बेटी को तीन साल का एक बेटा भी है। पिछले एक वर्ष से बेटी मायके में है। दामाद बेटी की विदाई कराने के लिए 15 लाख रुपये की मांग कर रहा है, जो उनके लिए असंभव है। पिता ने बताया कि अभी उन्हें दो बेटियों की शादी करनी है। प्रभारी थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने चार मार्च को दोनों पक्षों को बुलाने के बाद समझौता कराने का आश्वासन दिया है।


मुंबई के मकान में एक कमरा भी मांग रहा है
- इसराफिया के पिता ने बताया कि मुंबई में उनका मकान है। दामाद उस मकान में एक कमरा देने की भी मांग कर रहा है। उसका कहना है कि पैसे के साथ ही उसे मुंबई में रहने के लिए हमेशा के लिए कमरा चाहिए।
विज्ञापन


इन मामलों का हुआ निस्तारण
- रहीमुनिशा पत्नी अकरामुद्दीन निवासी बर्डपुर के टोला जीतपुर थाना चिल्हिया और अनिता पत्नी मनोज निवासी सेखुइया थाना गोल्हौरा सुलह के बाद साथ रहने के लिए राजी हो गए। इस दौरान काउंसलर विनयकांत मिश्र, सुषमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें