खेसरहा। खेसरहा पुलिस व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने रविवार को संतकबीरनगर जिले के बार्डर पर स्थित नौडिहवा गांव के पास चेकिंग के दौरान दो लाख 55 हजार रुपये पकड़े। रकम के संबंध में साक्ष्य न दिखा पाने के कारण थाने में जब्त कर लिया गया। साथ ही इसकी सूचना निर्वाचन कार्यालय को दी गई।
एसओ खेसरहा विजय कुमार दुबे ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए लगाई की स्टेटिक मजिस्ट्रेट व थाने की पुलिस की संयुक्त टीम रविवार को संतकबीरनगर जिले के बार्डर पर स्थित नौड़िहवा गांव के बैरियर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक व्यक्ति के पास से चेकिंग में दो लाख 55 हजार रुपये पकड़े गए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अरविंद उपाध्याय निवासी बरौली थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर के रूप में की गई। पूछताछ में पकड़े गए रुपये के संबंध में कागजात न दिखा पाने के कारण रुपये को जब्त कर लिया गया है। टीम में राजेश्वर पांडेय, मजिस्ट्रेट, एसआई ददन राय, रमेश सिंह, सिपाही शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।