गोरखपुर जा रहे चार खिलाड़ियों को ट्रेन में पीटा
एक युवक के सिर पर गंभीर चोट, दूसरे युवक का हाथ फ्रैक्चर
दो युवक हिरासत में, नौगढ़ रेलवे स्टेशन की घटना
शोहरतगढ़ से क्रिकेट मैच खेल कर आ रहे थे चारों युवक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ से मैच खेलकर गोरखपुर जा रहे चार युवकों को नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर शहर के कुछ युवकों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में एक युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जबकि एक युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना सोमवार की शाम करीब छह बजे की है।
गोरखपुर से एक टीम शोहरतगढ़ में क्रिकेट मैच खेलने आई थी। खिलाड़ी बढ़नी से गोरखपुर आनेवाली पैसेंजर ट्रेन से गोरखपुर लौट रहे थे। चिल्हिया स्टेशन के पास गोरखपुर के कुछ युवकों से युवकों से कहासुनी शुरू हो गई। इस पर एक युवक ने फोन पर अपने अन्य साथियों को नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। ट्रेन जैसे ही नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी वैसे ही युवकों ने गोरखपुर के हुमायूपुर के सुभाष नगर के अंकुर लखमानी को बैट से मारना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने गए उसी मोहल्ले के युवक प्रिंस, सागर और अंगद को भी मारा पीटा जिससे प्रिंस का हाथ फ्रैक्चर हो गया। युवकों ने अंकुर को मारा पीटा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट पहुंची। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन गोरखपुर ले गए। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।
-------मूल खबर---------
मैच खेल गोरखपुर जा रहे चार खिलाड़ियों को ट्रेन में पीटा
पीड़ित चारों युवक गोरखपुर के रहने वाले
नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ से मैच खेलकर गोरखपुर जा रहे चार युवकों को नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर शहर के कुछ युवकों ने बुरी तरह मारा पीटा। मामले में एक युवक के सिर पर गंभीर चोटे आई है। जबकि एक युवक का हाथ टूट गया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना सोमवार की शाम छह बजे की है।
बताया जाता है कि गोरखपुर से एक टीम शोहरतगढ़ मैच खेलने आई थी। मैच खेलने के बाद टीम के खिलाड़ी पैसेंजर ट्रेन से गोरखपुर जा रहे थे। चिल्हिया स्टेशन के पास गोरखपुर के कुछ युवकों से शहर के युवकों से कहासुनी शुरू हो गई। इस पर शहर के रहने वाले युवक ने फोन पर अपने अन्य साथियों को नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। ट्रेन जैसे ही नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर रूकी युवकों ने गोरखपुर के हुमायुपुर के सुभाष नगर के रहने वाले युवक अंकुर लखमानी को बैट से मारना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने गए उसी मोहल्ले के युवक प्रिंस, सागर और अंगद को भी मारा पीटा। मारपीट में प्रिंस का हाथ टूट गया। मारपीट देख ट्रेन में मौजूद अन्य लोग सकते में आ गए। लेकिन किसी ने युवकों को बचाने की जहमत नहीं उठाई। इस बीच ट्रेन आगे बढ़नी लगी तो शहर के रहने वाले युवकों ने अंकुर को ट्रेन से खीच लिया और बुरी तरह मारा पीटा। मारपीट में उसका सिर बुरी तरह फट गया है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन गोरखपुर लेकर चले गए है। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।