फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर के दो शख्स जहर खुरानी का शिकार

Tue, 27 Mar 2018 10:59 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती जहरखुरानी का शिकार रमजान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोंडा से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उसका बाजार रेलवे जीआरपी को जहरखुरानी के शिकार दो शख्स मिले। ट्रेन से उतारकर सीएचसी ले जाया गया, यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों बलरामपुर जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन


बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के सिसई गांव निवासी मो.ईशु(55) और रमजान अली (40) अहमदाबाद में काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार को दोनों गांव के लिए ट्रेन से निकले थे। मंगलवार की सुबह गोरखपुर जाने वाली 55032 ट्रेन से बलरामपुर आ रहे थे।इसी बीच किसी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे दोनों बेहोश होकर उसका पहुंच गए। यहां जीआरपी को जानकारी हुई तो उन्हें उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जीआरपी के नौगढ़ रेलवे स्टेशन प्रभारी परवेज ने बताया कि दोनों का उपचार हो रहा है। सूचना के बाद परिवार के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें