फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में किशोर बहा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा (सिद्धार्थनगर)। अपने पिता के लिए दोपहर का खाना ले जा रहा किशोर बाढ़ के पानी में बह गया। घटना ढेबरुआ थाना क्षेत्र के कठेला गांव के पास की है। देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका था। तलाश जारी थी।
विज्ञापन

ढेबरुवा थाना अंतर्गत ग्राम बजराभारी निवासी राजाराम कठेजला कोठी में किराने की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को दोपहर एक बजे राजाराम का पुत्र नीरज (14) अपने घर से खाना लेकर कठेला कोठी दुकान पर आ रहा था। रास्ते में सड़क पर बाढ़ का पानी बह रहा था। सड़क पार करते समय पानी के तेज बहाव में वह बह गया। पानी में बहते देख आसपास के लोग भारी संख्या में एकत्रित हो गए। लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। कुछ पल के ही बाद वह पानी में विलीन हो गया। सूचना पर पहुंची कठेला चौकी पुलिस नीरज की तलाश में जुट गई है। देर शाम तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें