फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सेंध काटकर आभूषण नकदी चोरी

Tue, 31 Jul 2018 11:55 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
सेंध कटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव मेें सोमवार रात चोर एक घर के पीछे दीवार में सेंध काटकर आभूषण, नकदी सहित लाखों को सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र सेमरा गांव निवासी दुलारे के परिसर के सदस्य सोमवार की रात गर्मी के कारण बरामद में सोए हुए थे। देर रात चोर घर के पीछे दीवार में सेंध काटकर नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान उठा ले गए। मामले की जानकारी सुबह तब हुई जब घर की महिलाएं घर में सफाई करने के लिए उठी थी। घर में रखा सामान बिखरा हुआ देख अन्य लोगों को घर में चोरी होने की जानकारी दी। दुलारे के मुताबिक चोर घर में दाखिल होने के बाद दो कमरे में सोने का एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का झाला, चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये ले गए। वहीं एक अन्य कमरे सें बक्से में रखा बहू का सोने की नथुनी, एक जोड़ी सोने का झाला, चांदी का पायल व 10 हजार रुपये नकदी सहित लाखों का सामान उठा ले गए। इस बारे में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें