फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक मामला: बर्खास्तगी में देरी के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश

Tue, 21 Aug 2018 11:16 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त न किए जाने पर आत्मदाह की कोशिश करता एक शिकायतकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी में हो रही देरी के खिलाफ मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर जमकर बवाल हुआ। एक शिकायतकर्ता ने आत्मदाह के इरादे से अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे शरीर में आग लगाने से रोक लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब जाकर बीएसए हरकत में आए और वार्ता कर फर्जी शिक्षकों को देर रात तक बर्खास्त करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी का मामला पिछले दो साल से लंबित पड़ा है। मंगलवार को शिकायतकर्ताओं का सब्र जवाब दे गया और वे बीएसए कार्यालय पर आ पहुंचे, लेकिन अफसरों ने उनसे बात करने की जरूरत महसूस नहीं की। बीएसए भी तहसील दिवस का बहाना बनाकर नदारद रहे। सुनवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ताओं ने डीएम और सीडीओ को मामले की जानकारी दी। उन्होंने दोनों अधिकारियों को आत्मदाह की चेतावनी का पत्र भी भेजा। प्रशासनिक स्तर पर आत्मदाह की चेतावनी की बात फैलने पर करीब साढ़े पांच बजे बीएसए कार्यालय पहुंचे। जैसे ही बीएसए पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने की मांग करने लगे। इस पर बीएसए ने डीएम और सीडीओ के नाम पर बहाना बनाना शुरू कर दिया। इससे नाराज शिकायतकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान एक शिकायतकर्ता ने आत्मदाह के इरादे से अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया। वह आग लगाने ही वाला था कि आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बीएसए ने वार्ता शुरू की और देर रात तक फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने का आश्वासन दिया। शिकायतकर्ताओं ने बीएसए व एक लिपिक पर फर्जी शिक्षकों को बचाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों मामले में लीपापोती करने में जुटे हैं। बीएसए दफ्तर पर प्रदर्शन करने वालों में अजय यादव, दयाशंकर, वीरेंद्र, राजित राम, हरिकेश चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें