सिद्धार्थनगर/ उसका बाजार। उसका बाजार थाना क्षेत्र के तिघरा गांव के पास उसक्रा-लखनापार बांध से गिरकर फर्नीचर व्यवसायी की मौत हो गई। घटना शनिवार रात नौ बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मौत का कारण दुर्घटना बता रही है और मृतक का भाई हत्या किए जाने की बात कह रहा है।
उसका थाना क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी सोनू (20) पुत्र श्रीराम शर्मा की पकड़ी चौराहे पर फर्नीचर की दुकान है। रोज की तरह वह शनिवार को दुकान गया था और दुुकान बंद करने के बाद बाइक से घर निकला। रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि क्षेत्र के तिघरा गांव के पास उसका- लखनापार बांध के पास सोनू मृत हाल में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद घरवाले व आसपास लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंचे एसओ अनिल प्रकाश पांडेय ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए रात में ही भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मौत को दुघर्टना बता रही है।
वहीं, मृतक के बड़े भाई हरिश्चंद ने भाई की हत्या करके लाश को फेंक देने की बात कह रहा है। एसओ ने बताया कि युवक नशे के हालत में था। बाइक अनियंत्रित होकर बांध से गिरने से मौत का मामला प्रतीत हो रहा है।