फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : मिर्जापुर की टीम ने कानपुर को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट : मिर्जापुर की टीम ने कानपुर को दी शिकस्त
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में चल रहे गौतम बुद्ध क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 में सोमवार को मिर्जापुर और कानुपर की टीम के बीच मैच खेला गया। मिर्जापुर की टीम ने कानपुर को चार विकेट से शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 116 रन बनाया। बल्लेबाज शुभम सिंह ने नाबाद 58 और कवित यादव ने 30 रनों का योगदान दिया। मिर्जापुर टीम के बॉलर महेंद्र और रोहित ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी मिर्जापुर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 18वें ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश यादव ने 35 और बल्लेबाज हितेश ने 29 रन बनाकर अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कानपुर के बॉलर रितिक शर्मा ने तीन विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के व्यवसायी अवी श्रीवास्तव मौजूद रहे। मैच की कमेंट्री सोहेल सिद्दीकी, स्कोरिंग रंगेश्वर कुशवाहा व सौरभ गुप्ता ने की। अंपायर नदीम अहमद और मैनुद्दीन काजू रहे। इस दौरान विवेक मणि त्रिपाठी, योगेश वर्मा, विपिन मणि त्रिपाठी, योगेश शुक्ला, विजय वर्मा, सुनील त्रिपाठी, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें