फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर-घर जाकर करें जागरूक, बढ़ाएं मतदान

Thu, 29 Feb 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव 2019 में जिन बूथों पर मतदान प्रतिशत बहुत कम था, उन बूथो के बीएलओ व सभी एसडीएम के साथ डीएम पवन अग्रवाल ने बैठक की। डीएम ने कहा कि जिन बूथों पर मतदान प्रतिशत बहुत कम था, उन बूथों को चिह्नित कर ले तथा वहां पर बीएलओ घर-घर- जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कमेटी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र, अब्दुल जब्बार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया बूथ का निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। डीएम पवन अग्रवाल एवं एसपी प्राची सिंह ने तहसील नौगढ़ के बूथ अपर प्राइमरी स्कूल तेतरी बाजार, बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर काॅलेज नौगढ़ का निरीक्षण किया। डीएम पवन अग्रवाल ने निर्देश दिए कि बूथों पर आवश्यक सुविधाएं समय से पूर्ण कर लें। शौचालय, रैंप, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था आदि की व्यवस्था करा लें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने के भी निर्देश दिए। बूथों पर बूथ संख्या का अंकन करा दिया जाए। इस दौरान एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर सुजीत राय उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें