फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पटाखाें की बिक्री के लिए प्रशासन ने निर्धारित की जगह

Thu, 09 Nov 2023 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर बाग में तीन दिन तक होगी बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए कस्बा हल्लौर के पास मौजूद बाग की जगह नियत की गई है। सीओ सुजीत कुमार राय ने बताया कि सर्किल क्षेत्र में पटाखे की तीन लाइसेंसी स्थायी दुकाने हैं। 10 प्रार्थना पत्र अस्थायी दुकान लगाने के लिए प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

पूर्व की भांति इस बार भी दीपावली में क्षेत्र के हल्लौर में तीन दिन तक पटाखे की दुकानें लगाई जाएंगी। बिना लाइसेंस और भीड़-भाड़ वाले इलाके में पटाखों की बिक्री करते हुए पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अरविंद कुमार के साथ पटाखा बिक्री स्थलों का सीओ ने जायजा लिया। साथ ही दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा यंत्र और सुरक्षा उपाय सुचारु रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि पटाखे की बिक्री के दौरान निर्धारित मानकों की अनदेखी करने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें