फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा बनेंगे कोविड चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा बनेंगे कोविड चैंपियन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी
सोशल मीडिया के माध्यम से सही व सटीक जानकारी करेंगे साझा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धाथनगर। कोरोना संक्रमण का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इससे ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। कोविड संक्रमण के कारण तिरस्कार और भेदभाव का दंश झेलने वालों को सहारा देने और उनके प्रति सहानुभूति रखने वाले युवाओं को अब कोविड चैंपियन बनाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सोशल मीडिया के जरिए ऐसे लोगों की जानकारी भी साझा करेगा।
मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार तिरस्कार का मतलब आपकी बीमारी के चलते कोई व्यक्ति, समुदाय आपको नकारात्मक तरीके से देखता है। महामारी के दौर में इसका मतलब यह होता है कि किसी एक बीमारी से जुड़े लोगों को चिह्नित कर उनके साथ भेदभाव या अलग व्यवहार किया जाए। उनकी सामाजिक स्थिति और छवि को नुकसान पहुंचाया जाए। इस तरह का व्यवहार समुदाय के लोगों को प्रभावित कर सकता है। सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि इसमें कोविड चैंपियन का सहयोग लेकर सोशल मीडिया के जरिए सभी को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बिंगो गेम खेलें
कोविड-19 युवा चैंपियन बिंगो नाम का गेम खेल सकते हैं और अपने दोस्तों और साथियों को खेलने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लाइव होकर लोगों के साथ मिलकर तिरस्कार और भेदभाव का सामना करने से जुड़ी जानकारी को शेयर कर सकते हैं।
विज्ञापन

मिथकों को उजागर करने वाली पोस्ट शेयर करें
कोविड-19 से संबंधित सही जानकारी देने वाली और मिथकों को उजागर करने वाली पोस्ट साझा करें। भ्रामक जानकारी न फैलाएं। इससे समाज में तिरस्कार और भेदभाव को रोकने में सहायता होगी। इस तरह के पोस्ट का प्रिंट लेकर आप उन्हें अपने आसपास चिपका सकते हैं। इसकी तस्वीरें हमारे साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें