फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपरिचित के लिए किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

रक्तदान कर मानव सेवा की पेश की मिसाल
अपरिचित गर्भवती को थी खून की कमी, प्रसव के दौरान था जान का खतरा
तिरंगा समिति के पदाधिकारी एसपी मिश्रा के स्वैच्छिक रक्तदान से मरीज के परिजन खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति के पदाधिकारी एसपी मिश्रा ने जिला अस्पताल में रक्त की कमी से जूझ रहे एक व्यक्ति के लिए रक्तदान कर समाज के लिए मानव सेवा का उदाहरण पेश किया। समय पर रक्त मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकी।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की एक गर्भवती महिला जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई। महिला के शरीर में खून की अत्यधिक कमी होने के कारण चिकित्सक को आशंका थी कि प्रसव के दौरान उसकी मृत्यु हो सकती है। चिकित्सकों ने बिना रक्त ट्रांसफ्यूजन किए प्रसव कराने में असमर्थता जताई। महिला के लिए एक यूनिट रक्त देने के लिए रक्तदाता की तलाश शुरू हुई। खुद महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी एनीमिया के शिकार थे। इसकी जानकारी विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति सिद्धार्थनगर के पदाधिकारी एसपी मिश्रा को हुई। मिश्र की ओर से किए गए स्वैच्छिक रक्तदान से मरीज के परिजन की आंखें खुशी से छलक पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उन्हें रक्तदान करके अच्छा लगता है। इससे पहले वह कई बार आयोजित शिविरों में स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल ब्लड बैंक पर रक्तदान के समय आजाद हिंद पूर्वांचल के जिला प्रभारी रमेश वर्मा, श्री सिंहेश्वरी देवी मंदिर के प्रभारी आचार्य दिव्यांशु महराज, दिलीप सोनी, पंडित राजन चौबे, प्रभात तिवारी, अतुल गुप्ता, प्रिंस श्रीवास्तव, राहुल कुमार, रिजवान खान आदि युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें