फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहन से पति के हैं अवैध संबंध

Sun, 05 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
problam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को महिला जन सुनवाई हुई। कुल 25 मामले प्रस्तुत हुए। इसमें सुलह-समझौता कर दो जोड़े दोबारा एक साथ रहने को राजी हुए। गोल्हौरा क्षेत्र का एक मामला चौंकाने वाला रहा। महिला ने अपनी चचेरी बहन पर पति से अवैध संबंध का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता का कहना था कि पति दिल्ली में रहता है। चचेरी बहन भी वहां जाकर उसके पास रहती है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी बहन का कहना था कि वह दिल्ली अपने भाई के इलाज के लिए गई थी। मगर उसके साथ उसका कोई ऐसा संबंध नहीं है।
विज्ञापन

जिस पति के साथ संबंध बनाने का आरोप लगा रही है वह एचआईवी से ग्रसित है। पूरे प्रकरण को सुनने के बाद थानाध्यक्ष सुमन त्रिपाठी ने अगली बार सुनवाई के लिए प्रस्तुत होने को कहा। वहीं सुलह समझौता कर कलावती पत्नी सर्वजीत ग्राम महुआ थाना जोगिया व गीता पत्नी गिरजेश थाना व गांव इटवा बाजार दोबारा एक साथ रहने को राजी हो गए। इसमें 12 मामले में कोई भी नहीं पहुंचा, एक मामले को निरस्त किया गया। 10 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इस दौरान चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, समसुल हुदा, सिपाही नीतू साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें