फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स के लिए तय स्कूलों में नहीं पानी, शौचालय

Sun, 05 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगवॉ ब्लॉक के नंदना में अधूरा पड़ा राजकीय माडल स्कूल।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव कराने लेकर अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ी जल्द जिले में आने वाली है। मगर उनके ठहराव के लिए चिह्नित स्कूलों में अब तक व्यवस्थाएं पूरी नहीं हैं। कहीं शौचालय नहीं हैं तो कहीं पेयजल व्यवस्था का अभाव है। रविवार को अंबेडकर सभागार में हुई प्रबंधक व प्रधानाचार्यों की बैठक में यह खुलासा हुआ। सीडीओ ने समय सीमा तय करते हुए जरूरतों को पूरी करने का निर्देश दिया।जिले के 91 विद्यालयों में बाहरी फोर्स के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, प्रबंधकों की संयुक्त बैठक में सीडीओ अनिल मिश्रा ने कहा कि बाहर से आने वाली फोर्स के रुकने वाले स्थानों पर मूलभूत सुविधा होनी चाहिए।
विज्ञापन

अगर किसी विद्यालय में कोई कमी हो तो उसे बताएं। संबंधित विभाग के अधिकारी उसे समय सीमा के अंदर दूर करेंगे। विद्यालय के प्रबंधकों ने कमियों को बताया। अधिकांश जगहों पर शौचालय की कमी सामने आया। सीडीओ ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि विद्यालयों को चिन्हित करके निर्माण कराए। सफाई कर्मियों को भी नियुक्त करे। जलनिगम को निर्देशित किया कि हैंडपंपों की चेकिंग कराई जाए। जहां हैंडपंप न हो या खराबी मिले उसे तत्काल ठीक कराया जाए। विद्युत विभाग को जिम्मेदारी दिया कि बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त कराए। प्रबंधकों से कहा कि परिसर के भीतर की वायरिंग को ठीक करा ले।
एएसपी अशोक कुमार ने सभी एसओ को निर्देश दिया कि विद्यालयों का निरीक्षण कर ले। विभागों से मिल कर कमियों को जल्द दूर कराए। इस दौरान एसडीएम सदर विनीत कुमार उपाध्याय, शोहरतगढ़ एके सिंह, इटवा जुबेर बेग, डुमरियागंज एके राय, बांसी डा. महेंद्र कुमार, सीओ सदर अकमल खान, बांसी महिपाल पाठक, शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह, इटवा दीप नारायण तिवारी, डुमरियागंज जटाशंकर राव, डीपीआरओ बीडी पांडेय, डीडीओ सुदामा प्रसाद, एक्सईएन जलनिगम पवन कुमार यादव, एसओ सदर शादाब खान, जोगिया शमशेर बहादुर सिंह, उसका बाजार डीएन सिंह, शोहरतगढ़ एके सिंह, मोहाना रविंद्र पांडेय, लोटन रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें