फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना : दो जोन व आठ सेक्टर में बांटा शहर... 700 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे मोर्चा

Sat, 01 Jun 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना में रहेगा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी
विज्ञापन

सशस्त्र पुलिस बल करेगी ड्यूटी, सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है व्यापक इंतजाम

जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए पास वाले ही जा सकेंगे मतगणना स्थल तक

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है। जहां ईवीएस रखवाली 24 घंटे की जा रही है। वहीं मतगणना के दिन चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिए लिहाज से शहर को दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगी। हर प्वाइंट पर दरोगा की निगरानी सुरक्षा ड्यूटी रहेगी। सुरक्षा में 700 से अधिक जवान तैनात रहेंगे। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसी कैमरे से कार्यक्रम स्थल पर नजर रखी जाएगी।

लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को है। थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम रखी गई है। अब मतगणना को सकुशल और विवाद मुक्त कराने की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। इसके लिए भारी संख्या पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सुरक्षा में सेंधमारी ना हो और जबरदस्त निगरानी की जा सके। इसके लिए शहर को दो जोन और 8 सेक्टर में बांट दिया है। दो शिफ्ट में 700 से अधिक जवान आठ सेक्टर में ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा में आठ थानाध्यक्ष व निरीक्षक 150 उप निरीक्षक, 600 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल लगाए गए हैं। सबकी सेक्टर और टाइम पॉइंट पर तैनाती की गई है जो मतगणना के दिन मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन




इस प्रकार बनाए गए हैं सेक्टर

पुलिस की ओर से बनाए गए सेक्टर में प्रथम सेक्टर में काशीराम आवास मोड अशोक मार्ग, हाइडिल तिराहा है। जबकि दूसरे सेक्टर में सनई, साड़ी, परसा और बांसी स्टैंड है। तीसरा सेक्टर में नवीन मंडी रोड ब्लॉक मोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोड़ गोबरहवा मोड, सिद्धार्थ तिराहा, सिंहेश्वरी मंदिर रोड, तहसील मोड, समेत 7 पॉइंट है। चौथे सेक्टर में पकड़ी मोड, हाइडिल तिराहा मोड सहित सात पॉइंट है। इसी प्रकार चार अन्य सेक्टर में कल 61 पॉइंट बनाए गए हैं। जहां सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। यह आउटर कार्डन की व्यवस्था है। जबकि, इनर कार्डन में 13 से पॉइंट बनाए गए हैं। जबकि आइसोलेशन कार्डन में 20 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। हर बिंदु पर एक उपनिरीक्षक और सुरक्षाकर्मी अनिवार्य रूप से मुस्तैद रहेंगे।



तीन स्थानों पर रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

पार्किंग स्थल अपोलो हॉस्पिटल सामने थरौली मोड पर बनाया गया है। पहले पार्किंग में उच्च अधिकारी। दूसरे में प्रत्याशी और उनके एजेंट और तीसरे पार्किंग स्थल में मीडिया और पुलिसकर्मी के वाहन पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन




मतगणना के दिन सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। शहर को दो जोन और 8 सेक्टर में विभाजित करके सुरक्षबलों की ड्यूटी लगाई गई है। हर बिंदु पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। अफसर पल-पल की गतिविधियां की जानकारी लेते रहेंगे। अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें