फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांगों पर कार्रवाई न होने से सभासदों का धरना, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Tue, 07 Apr 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज/शाहपुर। नगर पंचायत डुमरियागंज के विभिन्न वार्डों की समस्याओं के समाधान में देरी से नाराज सभासदों ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि तीन माह पूर्व दिए गए ज्ञापन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आक्रोश है।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि, 13 जनवरी को डीएम को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया था, जिसमें वार्डों की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मांगें रखी गई थीं। बावजूद इसके अब तक न तो कोई संतोषजनक जवाब मिला और न ही समस्याओं का समाधान किया गया।
प्रदर्शन के दौरान सभासदों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे आहत होकर उन्होंने नगर पंचायत के सभी कार्यों और बैठकों के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में सुबराती, सुरेश कुमार, मजीबुल्लाह, मोनिका प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, रेनू प्रतिनिधि राजेश, हरिद्वार, आरती प्रतिनिधि चंदन सिंह, नंदलाल गुप्ता, शांति देवी प्रतिनिधि बुद्धराम, मनोज कुमार, सकीना बानो प्रतिनिधि नवाब, नसीम, शमशेर आलम सहित कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पटेल ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं और सभासदों की जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें