फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे रेत में दबी मिली युवती की लाश

Fri, 21 Apr 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बगहवां गांव के किनारे बहने वाली राप्ती नदी किनारे लाश का दिखता हाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर से होकर गुजरने वाली राप्ती नदी के किनारे शुक्रवार को संदिग्ध हाल में युवती की रेत में दबी लाश मिली है। शव का कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेत खोदकर शव को बाहर निकालवाया। दुर्गंध मार रहे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम इटवा क्षेत्र के बगहवां गांव के पश्चिम दिशा में बहने वाली राप्ती नदी के किनारे स्थित बाग में कुछ बच्चे खेलने के लिए गए थे। इस दौरान बच्चों ने तट पर कुत्तों द्वारा रेत खोद कर उसके नीचे से कोई चीज खींचकर बाहर निकालते देखा। बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे इटवा एसओ रणधीर मिश्रा हमराही सिपाहियों और शाहपुर चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश यादव के साथ बगहवां गांव पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से रेत खुदवाकर उसके नीचे दबी लाश को बाहर निकलवाया। लाश भूरे रंग के चादर में लिपटी हुई थी।
मृत युवती की उम्र करीब 18-20 साल प्रतीत हो रही थी। उसके बदन पर नीले रंग का सलवार और पैर में बिछुवा व नाक में कील मौजूद थी। शव से उठ रहे दुर्गंध के चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि लाश कई दिन पुरानी है। मौके पर शिनाख्त नहीं हो सका। इस संबंध में इटवा एसओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि लाश को बाहर निकाला गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें