फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीन में पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की तीन में पुष्टि
विज्ञापन

एकांतवास में रखकर तीनों का किया जा रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महात्मा बुद्ध की धरती पर कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है। मंगलवार को जिले में तीन लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इन तीनों को एकांतवास (आइसोलेशन) में रखकर उपचार दिया जा रहा है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ से 1020 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें 1017 रिपोर्ट निगेटिव आईं। बढ़नी ब्लॉक के गांव देखरी और बढ़नी कस्बे में रहने वाले एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई। इनके अलावा उसका बाजार ब्लॉक के भिटिया गांव में रहने वाले व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इन तीनों को आइसोलेशन में रखकर लक्षण के आधार पर उपचार दिया जा रहा है। जिले में अब तक 4040 लोग कोविड-19 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3926 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 52 लोगों की मृत्यु इस बीमारी के कारण हो चुकी है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 66 केस एक्टिव थे, इन सभी का इलाज चल रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खुद को और समाज को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें