फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

खुनियांव ब्लॉक में भाजयुमो का सम्मान समारोह
उद्यमियों को प्रोत्साहित करने में जुटी भाजपा सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। विकास खंड खुनियांव के सभागार में युवा उद्यमी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर 18 उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
उद्यमियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि ऐसे युवाओं का हौसला आफजाई करनी चाहिए। जिनकी बदौलत दर्जनों परिवारों को रोजी-रोटी मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार आई है, तब से युवाओं में कुछ करने की ललक बढ़ी है। इस ललक में इतनी तेजी लानी है, कि हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति इन युवा उद्यमियों के कंपनियों के उत्पादित सामानों से पूरी हो सके। सम्मान समारोह को भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री कपिलदेव त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या ने भी संबोधित किया। अंत में उपस्थित सभी उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष खुनियांव अमरमणि दूबे और संचालन जिला मंत्री प्रिंस गुप्ता ने किया। भाजपा नेता अरुण द्विवेदी, गौरव मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, राजन पांडेय और पिंटू उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें