फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना एलर्ट,शोहरतगढ़ में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
शोहरतगढ़ में सड़कों पर पसरा सन्नाटा - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

जन उपयोगी दुकानें छोड़कर अन्य दुकानों को बंद करने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। विश्व में महामारी का रूप ले चुकी कोरोना वायरस को लेकर मंगलवार को शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन अलर्ट दिखा। एसडीएम अनिल कुमार, सीओ सुनील सिंह व मंडी समिति सचिव रामजी यादव के साथ शोहरतगढ़ नगर पंचायत में दवा समेत रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली दुकानों को छोड़ कर अन्य सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

दुकानें बंद होने बाद एक बार फिर शोहरतगढ़ एसएच-730 समेत मुहल्ले की सड़कों पर सन्नाटा छा गया। इसके साथ एसडीएम ने दवा, फल, किराना, सब्जी आदि के दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों पर सभी सामानों के मूल्यों का सूची लगाने का निर्देश दिया। साथ ही ग्राहकों से अधिक दाम वसूली की सूचना मिलने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इसके साथ नगर में होलसेल व्यापारियों की दुकानों पर जाकर उन्हें सामानों की जमाखोरी न करने और उचित मूल्य पर दुकानदार को सामान उपलब्ध कराने का आदेश दिया। इस संबंध में एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा छह से सात दिनों तक अधिक है। ऐसे में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में रोजमर्रा की आवश्यक जन उपयोगी दुकानों जैसे दवाएं, दूध, सब्जी, फल आदि दैनिक जरूरत की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही खुली हुए दुकानों पर दो से ज्यादा लोगों को जमा नहीं करने और उचित मूल्य पर लोगों को सामान देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें