दूरदराज शहरो से आये लोगो का चिन्हीकरण करते ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष यादव, विकास चौधरी व यशवंत याद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
300 लोग चिन्हित, घरों पर नोटिस चस्पा
बांसी। देश के महानगरों से आए लगभग 300 लोगों की पहचान कर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अरविंद कुमार व उनकी टीम ने मुहर लगाया। साथ ही उनके घर के बाहर सूचना को चस्पा किया। साथ ही ऐसे लोगों को घर के अंदर रहने की हिदायत दी गई। तीन दिनों के भीतर नगर में 300 लोग मुंबई, दिल्ली व अन्य महानगरों से आ चुके हैं। नगर के सुभाष नगर में 93, निषाद नगर में 21 सहित नगर के सभी वार्डों में चार लोग आए हैं। यह सूचना मिलते ही ईओ अरविंद कुमार टीम बनाकर लोगों के घर पहुंचकर बाहर से आने वाले लोगों के हाथ पर मोहर लगाया और घर के बाहर सूचना चस्पा कर दिया। साथ ही बाहर से आए लोगों व उनके परिजनों को सचेत करते हुए कहा कि 14 दिनों तक घर से बाहर न निकले। लोगों से दूरी बनाए रखें और खांसी-बुखार होने पर तत्काल इसकी सूचना जिम्मेदारों को दें।