फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बार और बेंच के तालमेल से मिलेगा त्वरित न्याय

Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में नवागत नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय के साथ तहसील के अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें बार के सभी अधिवक्ताओं से परिचय वार्ता हुई और न्यायिक कार्यों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि वादकारियों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया और न्यायिक कार्यों में सहयोग की अपील की। बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय ने भ्रष्टाचार मुक्त न्याय व्यवस्था की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के दबाव में आकर अन्यायपूर्ण व्यवहार न किया जाए तथा सही कार्य को बिना किसी लोभ-लालच के प्राथमिकता दी जाए, ताकि वास्तविक पात्रों को न्याय मिल सके।
आदर्श बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि जनता को पारदर्शी प्रशासन मिलना चाहिए, जिससे सरकार की मंशा का सही क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने विभिन्न पटलों और कोर्ट का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की। एसडीएम राजेश कुमार ने न्यायिक कार्यों में बेहतर समन्वय और वादकारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय ने भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में बार और बेंच के संबंध मधुर रहेंगे और किसी को भी अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ता ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रमापति सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें