फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: होली पर रसोई गैस का संकट, एजेंसियों पर लंबी कतार

Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज नगर से लेकर तहसील क्षेत्र के अधिकतर गैस एजेंसियों पर गैस सिलिंडर भरवाने के लिए उपभोक्ता गैस गोदाम से लेकर गैस एजेंसी तक चक्कर लगा रहे हैं। फिर भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

रमजान व होली जैसे बड़े त्योहार भी चल रहे हैं। ऐसे में एजेंसी पर गैस की उपलब्धता न होने से उपभोक्ताओं के समक्ष संकट खड़ा हो गया है।
सोमवार की सुबह डुमरियागंज नगर में स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलिंडर लिए दर्जनों उपभोक्ता खड़े हुए थे। लेकिन गोदाम पर ताला लटक रहा था। वहीं, गोदाम पर लिखे नंबर पर उपभोक्ता फोन लगा कर गैस वितरण के संबंध में जानकारी की कोशिश में लगे हुए थे लेकिन उपभोक्ताओं को कोई सुनने वाला नहीं था। गोदाम पर घंटों इंतजार के बाद उपभोक्ता निराश होकर अपने अपने घर लौट गए। यह समस्या एक-दो दिन से नहीं, पिछले एक सप्ताह में यही हाल है जबकि मुस्लिम धर्म का पाक माह रमजान चल रहा है। वहीं, हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार होली भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें