ससुराल में विवाद, गांव आकर लगाया फंदा
चकफतवा निवासी उमर की बस्ती जिले में है ससुराल
संवाद न्यूज एजेंसी
बयारा। भवानीगंज थानाक्षेत्र के बनकटी गांव के टोला चकफतवा निवासी युवक बृहस्पतिवार को पेड़ के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला। फंदा लगाने की वजह ससुराल में विवाद होना बताया जा रहा है।
बनकटी के चकफतवा टोले में बुधवार की रात उमर लाल (28) का बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के पुरैना टोला नटाई में ससुराल हैै। उमर लाल के भाई लवकुश ने बताया कि बुधवार को मैंने ससुराल से फोनकर भाई को वहां बुलाया। उमर लाल के ससुराल पहुंचने पर हम दोनों घर चले आए। बुधवार को किसी बात को लेकर ससुराल वालों से विवाद हो गया था। घर पर आकर सब लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह गांव के लोगों को प्राथमिक विद्यालय के पास पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटकती लाश देखी। करीब जाकर देखा तो शव उमर लाल की थी। सूचना पर पहुंची भवानीगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष भवानीगंज रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।