फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का आंदोलन जारी

Mon, 07 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ के खिलाफ चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन चौथे दिन सोमवार को और तेज हो गया। प्रदर्शन में विभिन्न संगठन के सदस्यों ने शामिल होकर सीएमओ कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रिीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारियों के तीन माह का वेतन भुगतान, अधीनस्तों के प्रति सीएमओ की ओर से असंसदीय शब्दों का प्रयोग, दो माह से चिकित्सा प्रतिपूर्ति व जीपीएफ लोन के प्रार्थना पत्र को न देखने व कर्मचारियों की झूठी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के विरुद्ध यह आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने  कहा  कि  जब तक हमारी मांगों को  पूरा नहीं किया जाता और सीएमओ का तबादला नहीं होगा, तब तक कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन करते रहेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के उत्पीड़न को संघ बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह आंदोलन और तेज होगा तथा आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान रामकिशुन यादव, अब्दुल अजीज, आरके यादव, डीके सिंह, रामतेज, माधुरी गुप्ता, दुर्गेश कुमार उपाध्याय, रामप्रीत प्रसाद, अवधेश यादव, घनश्याम प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें