रुद्रपुर। रसोई गैस सिलिंडर को लेकर नगर सहित क्षेत्र में अफरा तफरी मची है। होम डिलीवरी की बुकिंग कराने के बाद भी घर पर सिलिंडर नहीं पहुंचने लोग बाइक पर खाली सिलिंडर लेकर गाड़ी के पीछे दौड़ लगा रहे है, बावजूद इसके लोगों को रसोई गैस नहीं मिल पा रहा।
शनिवार को लेकर गैस गोदाम से लेकर एजेंसी के दफ्तर तक रसोई गैस नहीं मिलने पर लोग सिलिंडर लदे वाहन के पीछे भागते नजर आए। एक सप्ताह से सिलिंडर के लिए परेशान लोगों ने एजेंसी कर्मियों पर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया।
नगर के मलह टोली, भरटोली वार्ड, पूर्वी तिवारी टोला, नशहरा वार्ड, मछरहट्टा और पश्चिमी तिवारी टोला में आठ दिन से होम डिलेवरी की गाड़ी नहीं पहुंची। उपभोक्ता श्रवण पटेल, सतीश निगम, बृजेश, अखिलेश कुमार आदि ने कहा कि होम डिलीवरी चार्ज देने के बाद बाइक लेकर सिलिंडर लदी गाड़ी का पीछा करना पड़ रहा।