शाहपुर। डुमरियागंज नगर में स्थित जायसवाल गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की एक के बाद एक समस्याएं बनी हुई है। पहले गैस सिलिंडर के गैस गोदाम पर रात में लाइन लगाकर गैस मिलने का इंतजार कर रहे थे।
होम डिलीवरी की घोषणा होते ही गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, कुछ उपभोक्ताओं को बुकिंग में परेशानी हो रही तो कुछ बुक कराकर ओटीपी और एजेंसी द्वारा दीग गई पर्ची लेकर एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी गैस मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। डुमरियागंज निवासी अजीजुर्रहमान ने कहा 10 को गैस बुकिंग की थी, डीएसी नंबर भी है। फिर भी गैस नहीं मिल रही है। एजेंसी के कर्मचारी कहते हैं आपका ओटीपी पेंडिंग बात रहा है। घर पर 20 दिनों से गैस खत्म है बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चकमझारी निवासी रामलला उपाध्याय ने कहा घर पर पिछले एक माह से गैस खत्म है। छोटे सिलिंडर में एक से दो किलो गैस महंगे दामों में भरवाकर किसी तरह काम चला रहा हूं। एजेंसी पर हम सबकी समस्या कोई सुनने वाला नहीं है।
वहीं, बढ़नी चाफा निवासी विरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा घर पर गैस सिलिंडर खत्म हो गया है। भरवाने के लिए बुकिंग कर रहा हूं, लेकिन बुकिंग नहीं हो रहा है।