फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ड्रग वेयर हाउस का निर्माण पूरा, कार्यदायी संस्था ने हैंडओवर के लिए लिखा पत्र

Thu, 05 Dec 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेवां में जिले का पहला अपना ड्रग वेयर हाउस बन कर तैयार हो गया है। कार्यदायी संस्था ने हैंडओवर लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब नौ करोड़ की लागत से बने इस ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य 2023 में पूर्ण होना था। समय सीमा पूरा होने के बाद भी निर्माण अधूरा होने की खबर ‘’अमर उजाला’’ ने तीन दिसंबर के अंक में प्रमुखता से छापा था।
बृहस्पतिवार को ड्रग वेयर हाउस का निर्माण करने वाली जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर ने अधीक्षक सीएचसी बेवां डुमरियागंज को पत्र भेजकर हैंडओवर के लिए एनएचएम को समिति गठित कर कार्यों का सत्यापन कर हस्तांतरण करने की मांग की है।अ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें