फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधिवक्ता-आरपीएफ विवाद में कांस्टेबल ने भी दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार शाम वाहन खड़ा करने को लेकर अधिवक्ता और आरपीएफ जवानों के बीच हुए विवाद की जांच शुरू हो गई है। अधिवक्ता प्रांजल कुमार दुबे ने आरपीएफ कांस्टेबल सूरज गोंड समेत चार लोगों के खिलाफ जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब कांस्टेबल सूरज गोंड ने भी अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने अभद्रता, जातिसूचक टिप्पणी, धक्का-मुक्की और हथियार छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरपीएफ कांस्टेबल सूरज ने जीआरपी थाने में लिखित तहरीर में बताया है कि गेट नंबर दो पर ड्यूटी के दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को वाहन हटाने के लिए कहा था। इस पर प्रांजल दुबे ने कथित तौर पर अभद्रता करते हुए जातिसूचक टिप्पणी की। आरोप है कि मौके पर पहुंचे अन्य कांस्टेबलों के साथ भी धक्का-मुक्की की और हथियार छीनने का प्रयास किया।
उन्होंने एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। उधर, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी गिरजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि घटना की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारी उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

इस मामले में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी अधिवक्ता प्रांजल दुबे ने जीआरपी थाने में तहरीर देकर बताया था कि नौ नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे वह रिश्तेदार को रिसीव करने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। आरोप है कि रेलवे मेल सर्विस के पास आरपीएफ कांस्टेबल सूरज गौड़ ने उन्हें रोककर रुपये मांगे। विरोध करने पर तीन अन्य जवानों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई।
मोबाइल छीनकर घटना का वीडियो डिलीट कर दिया गया और फोन पटककर तोड़ दिया गया। बंदूक के बट से सीने और कमर पर वार करने के साथ ऑनलाइन 500 रुपये भी वसूल लिए गए। घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने स्टेशन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी थी। जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें