संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से संचालित महुलियहवा और नगर पंचायत हरिहरपुर में एसडीओ और जेई के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 55 घरों के कनेक्शन काटे गए। जबकि दो के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। पांच घरों का लोड बढ़ाया गया।
विद्युत सब स्टेशन हरिहरपुर पर तैनात अवर अभियंता सुनील यादव, सहायक अभियंता मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत कर्मी अजित कुमार जायसवाल आदि के साथ ग्राम महुलिहवा पहुंचे।
डोर टू डोर कनेक्शन की जांच किया। बड़े बकायेदार 22 लोगों के घरों की बत्ती गुल की गई। इसी तरह नगर पंचायत हरिहरपुर में 33 कनेक्शन काटे गए।
अवैध तरीके से बिजली प्रयोग करते पाए जाने पर दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। पांच लोगों का लोड बढ़ाया गया। बिजली अधिकारियों ने कहा कि किसी कीमत पर बिजली का दुरुपयोग नही होने दिया जाएगा। बकायेदार अविलंब बिल भुगतान करा दें। प्रयास है कि कोई भी अवैध बिजली का उपयोग नहीं करने पाएगा।