फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रदेश अध्यक्ष पर केस दर्ज होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Jan 2024 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में की नारेबाजी, प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी



संवाद न्यूज एजेेंसी

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में बुधवार को कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांगों के समर्थन में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि प्रदेश अपराध की आग में सुलग रहा है। महिलाओं पर अपराध बढ़ा है, लेकिन सरकार खामोश है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि वाराणसी में दो नवंबर को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म किया। आवाज उठाने पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर केस दर्ज करवा दिया गया, जो गलत है। इसे पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव नादिर सलाम, किरन शुक्ल, देवेन्द्र गुड्डू, प्रवक्ता सादिक अहमद, जिला उपाध्यक्ष रंजना मिश्र, अनिल सिंह, सतीश त्रिपाठी, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें