फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर जताया रोष

Mon, 27 Jun 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सकारपार में धरने को संबोधित करते पूर्व विधायक ईश्वरचंद्र शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खेसरहा। सकारपार कस्बे को ब्लाक का दर्जा दिलाने की कांग्रेस ने मांग उठाई है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कस्बे में धरना दिया। शासन से शीघ्र ब्लाक की मान्यता देने की मांग रखी। कांग्रेसियों ने बांसी-धानी मार्ग का मुआवजा संबंधित परिवारों को दिलाने, चौराहे के विद्युत पोल को ऊंचा करने, क्षतिग्रस्त नालों को दुरुस्त कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ईश्वर चंद शुक्ला ने कहा कि सकारपार खेसरहा ब्लाक का बड़ा कस्बा है। आबादी और भौगोलिक स्थिति के रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। तहसील बांसी और ब्लाक खेसरहा से अधिक दूरी होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में व्यापक जनहित को देखते हुए कस्बे को ब्लाक का दर्जा दिया जाना जरूरी है। उन्होंने बांसी-उसका मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा पीड़ित परिवारों को दिलाने की भी मांग की।
कहा कि लंबा समय बीतने के बाद भी पीड़ित परिवार मुआवजे से वंचित हैं। सरकार शीघ्र इन परिवारों की नहीं सुनती तो कांग्रेस आंदोलन को उग्र रूप देने को बाध्य होगी। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक के 30 वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। धरने व सभा में डिंपल सिंह, मंगेश दूबे, आशीष शुक्ला, पवन पांडेय, ओमप्रकाश, रामलाल चौबे, वीरचंद पासवान, अशोक त्रिपाठी, मथुरा पांडेय, करम हुसैन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष राजाराम लोधी व संचालन डॉ. अखिलेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें