फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओें का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र खोलकर उपज खरीदने की मांग
गेहूं क्रय केंद्र चौरा बनगवां, वासाचक पर प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। किसानों का गेहूं खरीदे जाने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डुमरियागंज ब्लॉक के वासाचक और चौरा बंगवा क्रयकेंद्र पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य शुरू किया गया था, पर अधिकांश क्रय केंद्रों पर ताला लटक रहा है। किसान अपना गेहूं औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। कहा कि क्रय केंद्रों पर 15 जुलाई तक गेहूं खरीदी की गारंटी दी जाए। जनपद के सभी किसानों का गेहूं खरीदना सुनिश्चित किया जाए। किसानों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. बख्तियार उस्मानी एवं जिला कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार ने कहा कि जबसे केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, तबसे किसान तबाह हो गया है। जनपद के सभी किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया तो कांग्रेस पार्टी के लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान अर्जुन कन्नौजिया, ओसामा एहसान, बेचन प्रसाद, काजी हसीब, गुलाम हुसैन, राम प्रसाद, शंकर गौतम, हबीबुल्लाह, काजी यासिर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें