फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गृहमंत्री के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शहर के बांसी मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट जाते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
- पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता
विज्ञापन

- मांगों के समर्थन में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां गृहमंत्री के बयान को गलत बनाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को साैंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने कहा कि गृहमंत्री 17 दिसंबर को राज्यसभा में भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीम राव आंबेडकर के बारे में की गई। बेहद आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में एवं 19 दिसंबर को संसद में भाजपा सांसदों की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी एवं अन्य सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा उनके विरुद्ध झूठी एफआईआर दर्ज कराने का पार्टी का निंदा करती है। कहा कि भीमराव आंबेडकर के बारे में राज्य सभा में की गई बेहद आपत्तिजनक एवं अपमान जनक टिप्पणी की जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक अद्वितीय विरासत का अपमान है। बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो बाबा साहब को संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। इस देवेंद्र कुमार गुड्डू, कृष्ण बहादुर सिंह एवं सादिक अहमद ने कहा कि भाजपा के लोग बार बार उन बाबा साहब का अपमान कर रहे हैं। जिन्होंने हर नागरिक को अधिकार दिए और अपने विचारों और कार्यों से करोड़ों दलितों, वंचितों का जीवन बदला।
इस दौरान अनिल सिंह अन्नू, सतीश त्रिपाठी एवं रंजना मिश्र, गंगेश्वर राय, राजन श्रीवास्तव, ऋषिकेश मिश्रा, डाॅ. प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें