फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समझ विकसित करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बच्चों में भाषा, गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण सहित कला, साहित्य एवं मानवीय मूल्यों की बेहतर समझ विकसित करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण अत्यंत सहायक होता है।
विज्ञापन

ये बातें डायट के प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस ने कही। वह शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ में ह्यूमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया तथा डायट सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। डायट के प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस ने कहा कि शिक्षक बच्चों के अधिगम स्तर के अनुरूप विभिन्न रोचक एवं बाल केंद्रित गतिविधियों के प्रयोग से अपने शिक्षण को सरस, सरल एवं प्रभावी बना सकते हैं। ह्यूमाना के प्रोजेक्ट लीडर जैनेंद्र कुमार ने चयनित विद्यालयों में संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रतिभागी शिक्षकों को गुणवत्तायुक्त शैक्षिक वातावरण सृजन के लिए अभिप्रेरित किया।
मुख्य प्रशिक्षक सिद्धार्थ त्रिवेदी ने पियर लर्निंग, वैज्ञानिक गतिविधियों तथा संस्था द्वारा विकसित लर्निंग किट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में एसआरजी अंशुमान सिंह, अपूर्व श्रीवास्तव, राजेन्द्र शर्मा, नीरज, नियाज अहमद, आलोक आनंद, शैलेष श्रीवास्तव, रीता चौधरी, विजया रानी, किरन उपाध्याय आदि उपस्थिति रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें