मजबूती से निकाय चुनाव लड़ेगी पार्टी : विश्व विजय
- कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में 13 जून को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहुंचने एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 13 जून को राहुल गांधी के ईडी के समक्ष पेशी के दौरान लखनऊ पार्टी कार्यालय से निकलने वाले शांति मार्च में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम तथा डा. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि जनपद से 500 कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे। बैठक में डा. ओपी श्रीवास्तव, किरन शुक्ला, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, अभिनय राय, अनिल सिंह, अतहर अलीम, सादिक अहमद, कृष्ण बहादुर सिंह, सतीश त्रिपाठी, इश्तियाक चौधरी, डा. अरविंद शुक्ला, रंजना मिश्रा, पंकज चतुर्वेदी, मार्कण्डेय धर द्विवेदी, रितेश त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र धर द्विवेदी, जोखन प्रसाद, गुल मोहम्मद, संतोष चौधरी, सूर्य प्रकाश चौधरी, ज्योति पाण्डेय, शौकत अली उपस्थित थे।