फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती में जुट जाएं कार्यकर्ता

Mon, 30 May 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भवानीगंज में बैठक करते हियुवा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भवानीगंज स्थित दुर्गा मंदिर पर सोमवार को डुमरियागंज ब्लॉक इकाई के हियुवा कार्यकताओं की बैठक हुई। इसमें सामाजिक एकता व अखंडता पर चर्चा के साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया तथा कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार के दबाव में प्रशासन की मुस्लिम तुष्टीकरण की निंदा की।
विज्ञापन

बैठक में जिला संयोजक उमेश पांडेय ने कहा कि हिंदू समाज को जाति पात से ऊपर उठकर हिंदूवादी विचारधारा के साथ खड़ा होना पड़ेगा। ग्राम सभा स्तर पर हियुवा को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिंघिहवां गांव में रोक के बावजूद मस्जिद का निर्माण जारी है।
जिसमें निर्माणकर्ताओं को सत्ता प़क्ष के दबाव में पुलिस प्रशासन भरपूर संरक्षण दे रही है। सपा सरकार में हिंदू विरोधी नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अंत में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुस्लिम तुष्टीकरण बंद नहीं हुआ तो हियुवा आंदोलन करने पर बाध्य होगी।
विज्ञापन

बैठक को जिला संगठन महामंत्री संजय मिश्रा, धर्मराज वर्मा, राजेश चौधरी, विनोद, संतोष पासवान, अजय वर्मा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सुरेश पाल, कमलेश त्रिपाठी, सूर्यनाथ, विनोद दूबे, सुरेंद्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें