फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन-पूजन संग नवरात्र का समापन

Wed, 05 Apr 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र में काली माता की प्रतिमा का हो रहा स्थापना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वासंतिक नवरात्र का बुधवार को समापन हुआ। हवन-पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने नौ दिवसीय व्रत का पारण किया। इस दौरान अंतिम तिथि पर मां दुर्गा के नौंवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की आराधना हुई। नारियल-चुनरी अर्पित कर श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया और कृपा पात्र बनाने की कामना की।
विज्ञापन

देवी मंदिरों के अलावा गृहस्थों ने घरों में भी हवन कार्यक्रम आयोजित करते हुए कन्याओं का पूजन किया। विभिन्न चौराहों पर भक्तगणों में प्रसाद के रूप में पूड़ी, चना और हलवा वितरित किया गया। भगवती दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन अर्चन के व्रत का बुधवार समापन हो गया। मंदिरों पर बृहद सामूहिक हवन का कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित हुआ। मुख्यालय के सिंहेश्वरी मंदिर, गायत्री मंदिर और बेलहिया दुर्गा मंदिर पर प्रात: काल से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। नवरात्र में माता दर्शन को कई जत्थे झांकी के साथ नाचते गाते लेहड़ा देवी मंदिर के अलावा तुलसीपुर के पाटेश्वरी देवी मंदिर को रवाना हुए। नवरात्र व्रत में नवमी तिथि के भीतर ही हवन कार्य पूरा होता है इसलिए सुबह छह बजे से ही दोपहर दो बजे तक मंदिरों में आयोजित सामूहिक हवन कार्यक्रम में व्रतियों पहुंचकर हवन कराया।
गायत्री मंदिर में गायत्री महामंत्र के जाप के साथ सूक्ष्म यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिरों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया गया। नवरात्र व्रत पूरा होने के उपलक्ष्य में कई स्थानों विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा प्रसाद के रूप में हलवा पूरी चना विततिरत हुआ। व्रत का हवन लोगों ने घरों में भी कराया और ब्राह्मणों का दान देते हुए व्रत का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें